Breaking News

ग्वालियर : महाशिवरात्रि, रमजान, होली, ईद-उल-फितर, रामनवमी एवं चैती चाँद त्यौहारों को लेकर बैठक में हुई चर्चा

जिले में आपसी भाईचारा, शांति एवं सदभाव के साथ पारंपरिक ढंग से होली के साथ सभी त्यौहार मनाए जाएं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला शांति समिति की बैठक में जिलेवासियों से यह अपील की है। बैठक में महाशिवरात्रि, रमजान, होली, ईद-उल-फितर, रामनवमी एवं चैती चाँद त्यौहारों को ध्यान में रखकर चर्चा की गई।

रविवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर कलेक्टर श्री टी एन सिंह, शहर के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, विभागीय अधिकारी सहित शांति समिति के सदस्य सर्वश्री संत कृपाल सिंह, काजी तनवीर, बसंत गोडयाले, एमएल अरोरा, डॉ. राज कुमार दत्ता, राजू फ्रांसिस, अख्तर हुसैन कुर्रेशी, विनायक गुप्ता सहित समिति के सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि ग्वालियर जिले में सभी त्यौहार शांति और सदभाव के साथ मनाए जाते हैं। त्यौहारों के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक के साथ ही थाना स्तर पर भी बैठकों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान ही बच्चों की परीक्षायें संचालित रहेंगीं। इसको ध्यान में रखकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित समय में धीमी गति के साथ किया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सभी त्यौहारों पर मंदिर, मज्जिद, गिरिजाघर व गुरुद्वारों सहित अन्य पूजा घरों के आसपास साफ-सफाई आदि के पुख्ता प्रबंध किए जायेंगे। इसके साथ ही त्यौहारों के दौरान विद्युत कटौती न हो, इस पर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जायेगा। होली के त्यौहार पर पर्याप्त जल प्रदाय हो यह भी सुनिश्चित किया जायेगा। सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। जिनको गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

India Records Academy Certifies World Record title to Varanasi District Administration for Most Participants in a Quiz Contest at Multiple Locations

Admin

वनतारा जैसे नवाचारों को अपनाने से जियो और जीने दो वन्य-जीव संरक्षण ईको-सिस्टम बनेगा

khabarsamayper

CM मोहन यादव से मिले पटवारी संघ के पदाधिकारी, स्वामित्व योजना पर हुई चर्चा

khabarsamayper

Leave a Comment