Breaking Newsअन्य

ग्वालियर में इंस्टाग्राम फ्रॉड: 10 लाख डॉलर का लालच देकर विवाहित महिला से ठगी, जान से मारने की धमकी

ग्वालियर के नाका चंद्रवदनी क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक विवाहित महिला से इंस्टाग्राम पर पहचान कर युवक ने खुद को समाजसेवी बताते हुए उसके खाते में 10 लाख डॉलर भेजने का झांसा दिया।
पहले लालच में महिला से कुछ रुपए जमा करवा लिए गए, लेकिन जब उसने आगे पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी ने पति और बच्चे को उठा ले जाने की धमकी देने लगा।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना जून 2025 से 5 फरवरी 2026 के बीच की बताई जा रही है।

Related posts

बुंदेलखंड में राजनैतिक संग्राम, भाजपा का एक ओर अभेद्य किला दमोह लोकसभा क्षेत्र: 35 साल से कांग्रेस ने नहीं देखी जीत.!!

khabarsamayper

छतरपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बीएलओ सम्मानित

khabarsamayper

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने उप नगर ग्वालियर में किया विकास कार्यों का लोकार्पण

khabarsamayper

Leave a Comment