Breaking Newsअन्य

ग्वालियर में टहल रही बैंक कर्मचारी से झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटी

Gwalior के University Police Station क्षेत्र में शुक्रवार रात एक महिला बैंक कर्मचारी से चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार बलवंत नगर स्थित गौरा अपार्टमेंट निवासी 39 वर्षीय कृपा देवी, जो State Bank of India के होम लोन विभाग में पदस्थ हैं, रोज की तरह टहलने निकली थीं। जब वह एमपी संस डिपार्टमेंटल स्टोर और सुगर पॉम होटल के पास पहुंचीं, तभी सामने से आए बाइक सवार ने अचानक बाइक धीमी की और झपट्टा मारकर उनकी चेन छीन ली।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी तेज रफ्तार में फरार हो चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में सर्चिंग की। कुछ स्थानों पर बदमाश के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

Related posts

मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य जहां पीपीपी मोड पर बन रहे मेडिकल कॉलेज — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि-पूजन

khabarsamayper

जनजातीय कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, सुझावों का संवेदनशीलता से हो क्रियान्वयन : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

khabarsamayper

Leave a Comment