Breaking News

ग्वालियर सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये जिले में चलाई जा रही विशेष मुहिम

सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये जिले में चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत जिला प्रशासन की टीम ने शहर के बीचों बीच स्थित बेशकीमती माफी औकाफ की लगभग 10 हजार वर्गफुट जमीन से मशीनों की मदद से बेजा कब्जे हटवाए। मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर एसडीएम लश्कर श्री नरेन्द्र बाबू यादव के नेतृत्व में गई संयुक्त टीम ने कोटा लश्कर क्षेत्र में यह कार्रवाई की है। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन की कीमत लगभग 2 करोड़ रूपए आंकी गई है।

एसडीएम श्री नरेन्द्र बाबू यादव ने बताया कि ग्राम कोटा लश्कर स्थित सर्वे क्र.-199 माफी औकाफ की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा पक्के निर्माण कर बेजा कब्जे कर लिए थे। इन बेजा कब्जों को मंगलवार को हटवाया गया। उन्होंने बताया कि इस सर्वे क्र. में लगभग 4 हजार वर्गफुट में पपलू खान द्वारा संचालित किया जा रहा स्टील अलमारी कारखाना, सायरा खान द्वारा लगभग 1800 वर्गफुट क्षेत्र में बनाया गया अवैध मकान, विमला कुशवाह द्वारा 3500 वर्गफुट में बनाई गई बाउण्ड्रीवॉल एवं लगभग एक हजार वर्गफुट में बना एक अवैध मकान मशीनों की मदद से ध्वस्त कराए गए। इस प्रकार कुल 10 हजार वर्गफुट सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई है।

अतिक्रमण हटाने के लिये गई टीम में तहसीलदार लश्कर श्री विनीत गोयल व श्री शिवदत्त कटारे, जनकगंज थाना प्रभारी व पुलिस बल तथा नगर निगम का मदाखलत दस्ता शामिल था।

Related posts

बुसान में आइएनसी-5 के अंतिम पूर्ण अधिवेशन में भारत का हस्तक्षेप , विशेष रूप से विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने और स्थायी विकास को प्रभावित करने के बीच एक महत्वपूर्ण संतुलन की वकालत करता है

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए शासकीय महाविद्यालय बाणसागर ब्यौहारी का नामकरण शहीद गोविन्द प्रसाद मिश्रा के नाम पर करने की घोषणा की

khabarsamayper

छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने अवैध उत्खनन और परिवहन पर 8 लोगों पर ₹2.51 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया

khabarsamayper

Leave a Comment