Breaking Newsअन्य

ग्वालियर: 35 गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाला अन्नी कमरिया गिरफ्तार, पुरानी छावनी से दबोचा गया

ग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमंडी इलाके में 5 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर 15 मिनट में करीब 35 राउंड फायर कर दहशत फैलाने वाले बदमाश अन्नी कमरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुरानी छावनी क्षेत्र से पकड़ा गया। इस वारदात में एक हवलदार का बेटा और उसका दोस्त घायल हुआ था।

घटना 2 नवंबर की है। इससे पहले अन्नी कमरिया के साथी रिंकू कमरिया और राजीव शर्मा पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। हालांकि, इस मामले में कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित था।

Related posts

मिशन वात्सल्य के तहत लैंगिक उत्पीड़न से बचाव व सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

khabarsamayper

छात्रों में जागी उम्मीद, बनेंगे आईएएस कलेक्टर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य हमेशा ऊँचा रखने के दिए निर्देश जिले के मेधावी छात्र हुए सम्मानित

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देश पर शालाओं में मिड-डे मील का निरीक्षण, अधिकारियों ने भोजन चखकर परखी गुणवत्ता

khabarsamayper

Leave a Comment