Breaking Newsअन्य

छतरपुर: कलेक्टर-एसपी ने बूढ़ा बांध का किया निरीक्षण, मूर्ति विसर्जन की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एसपी अगम जैन ने मंगलवार देर शाम बूढ़ा बांध स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, पर्याप्त लाइटिंग, तैराकों और रेस्क्यू टीम की तैनाती के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने कहा कि मूर्ति विसर्जन केवल निर्धारित स्थलों पर ही किया जाए, श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने की अनुमति न दी जाए।
निरीक्षण के दौरान एडीएम मिलिंद नागदेवे, एसडीएम अखिल राठौर, सीएसपी, ईई एमपीईबी, ईई पीडब्ल्यूडी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

छतरपुर पुलिस प्रशिक्षण शाला में “यातायात पाठशाला” का आयोजन, विद्यार्थियों को बताया सड़क सुरक्षा का महत्व 🚦

khabarsamayper

संपूर्ण छतरपुर जिला क्षेत्र में रेड जोन और नो फ्लाइंग जोन घोषित जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सपत्नीक नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी प्रवास पर पहुंचे। पचमढ़ी से लौटते वक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव में सड़क किनारे टोकरी में रखकर आम बेच रहीं महिलाओं और बच्चों को देखकर अपना काफिला रूकवाया। मुख्यमंत्री ने आम बेच रहीं सभी महिलाओं से आत्मीय संवाद किया। पूछा – रोज कितने के आम बेच लेती हो ? मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर आम विक्रेता श्रीमती बसंती टेकाम की खुशी का ठिकाना न रहा, उसने प्रफुल्लित होकर बताया कि सर, रोज सुबह से शाम यहां बैठते हैं, तो 400 से 500 रूपए के आम बिक ही जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समीप ही खड़ी श्रीमती बसंती की बेटी को देखकर पूछा – क्या ये बिटिया स्कूल जाती है ? महिला ने कहा कि हां सर, सीएम राइज स्कूल में पढ़ती है। मुख्यमंत्री ने हर्ष जताकर कहा कि अरे बिटिया, अब उसका नाम सांदीपनि विद्यालय हो गया है। मुख्यमंत्री ने यहां आम बेच रहीं सभी महिलाओं से आम खरीदे और खुद भुगतान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव ने महिलाओं से खरीदे हुए आम वहां एकत्रित सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों में स्नेहपूर्वक वितरित कर दिए। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों से भी बाल सुलभ संवाद किया और पूछा क्या नाम है, स्कूल जाते हो ? तो बच्चों में से उमेश, साक्षी और रिया ने कहा जी सर। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन सभी बच्चों को रोज स्कूल जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने की मनुहार की।

khabarsamayper

Leave a Comment