Breaking News

छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं सीईओ तपस्या परिहार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित

भोपाल। नीति आयोग अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर छतरपुर जिले को प्रदेश स्तर पर सम्मान मिला है। बुधवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उन जिलों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2024 तक भारत सरकार द्वारा निर्धारित 6 प्रमुख संकेतकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छतरपुर जिले ने आकांक्षी विकासखंड बकस्वाहा एवं आकांक्षी जिला छतरपुर में 03 से अधिक संकेतकों में संतृप्ति प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की।

इसके अतिरिक्त छतरपुर जिले की महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी बकस्वाहा हेमलता ठाकुर, अभिषेक शुक्ला, एसआरएलएम प्रबंधक बकस्वाहा तथा सीता मिश्र (ए.एन.एम. उप स्वास्थ्य केंद्र पडरिया, विकासखंड ईशानगर) को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

Related posts

सागर में आंधी का तांडव, घरों की चद्दरें उड़ीं; आधा शहर अंधेरे में डूबा

khabarsamayper

सीबीडीटी ने करदाताओं को शेड्यूल फॉरेन एसेट्स को ठीक से भरने और आईटीआर में विदेशी स्रोतों से आय की जानकारी देने में मदद हेतु आकलन वर्ष 2024-25 के लिए अनुपालन-सह-जागरूकता अभियान शुरू किया

khabarsamayper

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सभी विद्यार्थी नानाजी की जीवन यात्रा से प्रेरणा ले और समाज सेवा के भाव को अपने जीवन में आत्मसात करें।

khabarsamayper

Leave a Comment