Breaking Newsअन्य

छतरपुर के गर्रौली में पति की हत्या का खुलासा, पत्नी पर चोट पहुंचाकर हत्या करने का आरोप

छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र की गर्रौली चौकी अंतर्गत ग्राम गर्रौली में पति की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, मर्ग जांच, मेडिकल रिपोर्ट और परिजनों के कथनों के आधार पर सामने आया कि विवाद के दौरान पत्नी ने पति के शरीर पर चोट पहुंचाई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान गोविन्ददास उर्फ झल्लू अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी रजनी अहिरवार को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना में प्रयुक्त डंडा एवं अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।

आरोपिता को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। मामले की जांच पुलिस द्वारा जारी है।

Related posts

लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, कई अधिकारियों पर पेनाल्टी

khabarsamayper

“छतरपुर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह उर्फ मोनू यादव का हुआ जोरदार स्वागत”

khabarsamayper

टौरिया कांड के विरोध में छतरपुर बंद, बुलडोजर कार्रवाई की मांग तेज

khabarsamayper

Leave a Comment