Breaking News

छतरपुर के रिहाइशी इलाके में आ गया बाघ, हाथियों की टीम कर रही है सर्चिंग

छतरपुर जिले के चंद्रनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत रनगवां गांव के पास खेतों में बाघ दिखने का मामला सामने आया है। इसके बाद पन्ना टाइगर रिजर्व और छतरपुर जिले की वन विभाग की टीम ने हाथियों की मदद से बाघ की सर्चिंग शुरू कर दी है।

दरअसल, चन्द्रनगर वन परिक्षेत्र के रनगवां के खेतों के पास ग्रामीणों ने बाघ को टहलते देखा। इससे किसानों और ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। मामले की जानकारी लगने पर पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम दो हाथियों की मदद से बाघ की सर्चिंग कर रही है। वन विभाग की टीम लोगों को सतर्क रहने एवं बाहर न निकलने की समझाइश दे रही है।

बताया जा रहा है कि गांव के पास ही पहाड़ी है। उसकी झाड़ियों में बाघ आंख-मिचौली कर रहा है। वन विभाग के मना करने के बावजूद भी बड़ी संख्या में ग्रामीण बाघ को देखने के लिए जमा हुए हैं। ऐसे में किसी भी हादसे की आशंका बनी हुई है। हाथियों के जरिए पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम सर्चिंग कर रही है।

Related posts

छतरपुर जिला पंचायत सामान्य सभा बैठक: विकास योजनाओं पर होगा तेजी से कार्य

khabarsamayper

मां-बाप ने जिंदा बेटी का किया पिंडददान —

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल कहा है कि मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय का नाम शल्य चिकित्सा के जनक महर्षि सुश्रुत के नाम पर रखा जाएगा

khabarsamayper

Leave a Comment