अन्य

छतरपुर जिले में शुद्ध पेयजल को लेकर बड़ा अभियान, टंकियों की सफाई और पानी की जांच तेज

छतरपुर जिले में शुद्ध पेयजल को लेकर बड़ा अभियान, टंकियों की सफाई और पानी की जांच तेज

छतरपुर जिले में नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जल प्रदाय टंकियों की साफ-सफाई और पानी की गुणवत्ता की सघन जांच की जा रही है।

नगरपालिका छतरपुर अंतर्गत पचेर घाट जल संयंत्र तथा पन्ना रोड स्थित पीएचई टैंक की विधिवत सफाई कराई जा चुकी है। इसके साथ ही जिले की अन्य पेयजल टंकियों की सफाई का कार्य भी लगातार जारी है, ताकि किसी भी प्रकार की गंदगी या दूषित जल आपूर्ति को रोका जा सके।

इसी क्रम में जिलेभर से पेयजल के सैंपल एकत्र कर फील्ड टेस्टिंग किट और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग की प्रयोगशाला में जांच की जा रही है। साथ ही पेयजल पाइपलाइनों में संभावित लीकेज की भी जांच की जा रही है, ताकि मिलावट या दूषित पानी की आपूर्ति न हो।

अब तक जिले से 578 पानी के सैंपल पीएचई लैब में भेजे गए हैं, जिनमें से 312 सैंपल की जांच पूरी हो चुकी है। शेष सैंपलों की जांच प्रक्रिया जारी है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिलेवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल मिल सके।

 

Related posts

खुद पर फायर कर रचा साजिश का खेल, हत्या के प्रयास में फंसाने की कोशिश नाकाम—5 आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

जिला पंचायत सामान्य सभा सम्पन्न, 286 सड़कों के निर्माण को मंजूरी

khabarsamayper

आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लक्ष्य के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

Leave a Comment