Breaking News

छतरपुर – दमोह रेलवे स्टेशन पर ढाई माह के मासूम बच्चे की हत्या करने वाले हत्यारे साइको किलर व तांत्रिक बाबा को गुलगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया

छतरपुर – दमोह रेलवे स्टेशन पर ढाई माह के मासूम बच्चे की हत्या करने वाले हत्यारे साइको किलर व तांत्रिक बाबा को गुलगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया
दमोह रेलवे स्टेशन पर गरीब आदिवासी माता-पिता के ढाई माह के मासूम बच्चे की मारपीट कर हत्या कर देने वाले हत्यारे को छतरपुर की गुलगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी आज रात 9:30 पर गुलगंज थाना क्षेत्र गुलजांग कस्बे के एक ढाबे से हुई और बाद में आरोपी को दमोह पुलिस के सौंप दिया गया है।
दरअसल दमोह रेलवे स्टेशन पर गरीब आदिवासी समाज के माता-पिता के ढाई माह के मासूम बच्चे को एक व्यक्ति के द्वारा बिना कारण ही मारपीट करके मार डाला गया। और उस व्यक्ति का हुलिया रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था । मामला मासूम की निर्मम हत्या का था और इसलिए पुलिस भी इसमें काफी चौकन्नी हो गई ।और चारों तरफ अपने सूत्र दौड़ना शुरू कर दिए ।
घटना दमोह रेलवे स्टेशन की थी और छतरपुर जिला भी दमोह जिले का सीमावर्ती जिला है अतः यहां भी उक्त आरोपी के हुलिए की सूचना दी गई थी साथ ही एक बड़ी सूचना यह भी थी कि उक्त आरोपी जो एक तांत्रिक बाबा जैसा भेष भरे हुए हैं और एक स्कूटी पर सवार होकर छतरपुर की ओर निकला है ।
इसी सूचना के आधार पर छतरपुर पुलिस भी सजग हो गई, और ढाबों व अन्य लोकल चेक पोस्ट पर उक्त आरोपी की तलाश करने लगी ।इसी बीच रात लगभग 9:15 पर गुलगंज थाना प्रभारी को किसी खबरी ने यह सूचना दी की ऐसी ही एक स्कूटी एक ढाबे के बाहर टिकी हुई है जो छतरपुर या गुलगंज की नहीं है और एक तांत्रिक या बाबा जैसे भेष में एक व्यक्ति ढाबे पर खाना खा रहा है ।और उसकी गतिविधि वह हरकतें थोड़ी अजीब है या कहे असामान्य है ।
गुलगंज थाना प्रभारी गुरुदत्त शेषा ने इस सूचना के इनपुट पर तुरंत एक्शन लिया और कुछ ही मिनट के बाद उसे ढाबे को घेर लिया गया और जैसे ही उक्त आरोपी तक पुलिस पहुंची उसे तत्काल अपनी अभीरक्षा में ले लिया गया और उसके हुलिए को दमोह पुलिस के बताए गए हुलिए से मैच कराया गया । हुलिया आरोपी में हुलिए से 100% मैच कर गया और इसके बाद गुलगंज पुलिस उसे तुरंत थाने ले आई। प्रारंभिक पूछताछ में जो बात सामने आई वह चौंका देने वाली थी क्योंकि आरोपी अपने कृत्य पर जरा सा भी शर्मिंदा नहीं था और यह स्पष्ट हो गया है कि यह व्यक्ति साइको किलर है या फिर तंत्र विद्या में लीन है क्योंकि इसकी हरकतें और बातचीत आम इंसानों जैसी बिल्कुल समझ में नहीं आ रही थी
जब पुलिस ने उससे और ज्यादा पूछताछ की तो उसने बलि देने और तंत्र विद्या में सिद्धि पाने जैसी बातें भी पुलिस के सामने की अपनी गोल-गोल बातों से पुलिस को लगभग 2 घंटे तक घूमाता रहा इसी बीच सूचना मिलने के बाद दमोह पुलिस भी वहां पहुंच गई और उतकी कस्टडी छतरपुर पुलिस से ले ली और उसके बाद दमोह पुलिस उसे लेकर दमोह के लिए रवाना हो गई।
उधर दमोह पुलिस ने उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर एक प्रेस नोट जारी किया जिसमें साफ बताया गया की गिरफ्तारी छतरपुर के गुलगंज इलाके से की गई है लेकिन यह घटना और इस आरोपी की गिरफ्तारी बड़े सवाल छोड़ गई कि ऐसे कितने और साइको किलर व तांत्रिक बाबा खुलेआम घूम रहे हैं और न जाने कितने मासूम की जान खतरे में है।।।।
May be an image of 2 people, lighting and text that says 'पुलिस थाना इलगज जिला- पतरपुर(म.प.) (म.प.) බ बरस् रेर'
All reactions:

Sanjeev Shrivas and 4 others

Related posts

चुनाव प्रेक्षकों की उपस्थिति में रेण्डमाईजेशन संपन्न

khabarsamayper

एमपी बोर्ड रिजल्ट

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेन्स द्वारा ग्वालियर संभाग के कमिश्नर, आईजी सहित वरिष्ठ अधिकारियों और कलेक्टर, एसपी अशोक नगर से चर्चा कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 11 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं गरिमामयपूर्वक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसके पहले गत 4 अप्रैल को श्री आनंदपुर धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा की तैयारियों को लेकर किये गये प्रबंधों का अवलोकन कर चुके हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी आगामी 11 अप्रैल को मध्यप्रदेश आएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी अशोक नगर जिले के श्री आनंदपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री परमहंस अद्वैत मत के प्रमुख गुरू महाराज, महात्मा शब्द प्रेमानंद जी और अन्य संतगण से भेंट कर श्री आनंदपुर धाम के सेवा प्रकल्पों की जानकारी लेंगे। धाम में वैशाखी मेले में लगभग 20 हजार श्रद्धालु भागीदारी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में कार्यक्रम के स्वरूप और अन्य तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा के लिए सभी जरूरी प्रबंध कर लिए गए हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक और सेवा संस्थानों में से एक अशोकनगर के श्री आनंदपुर धाम में प्रतिवर्ष वैशाखी पर वार्षिक मेला लगता है। इस समागम में धाम से जुड़े हजारों देशी-विदेशी अनुयायी पधारते हैं। इस वर्ष प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगमन से यह मेला अविस्मरणीय बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री आनंदपुर धाम जैसे स्थान आस्था के केंद्र होने के साथ ही धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यटन के भी बड़े केंद्र हैं। इसे जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को एक बार जरूर देखना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी आनंद सरोवर में पुष्प करेंगे अर्पित प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री आनंदपुर धाम परिसर स्थित आनंद सरोवर में पुष्प अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी को इस धाम में होने वाली भक्ति और ज्ञान से जुड़ी गतिविधियों के साथ ही संचालित सेवा कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम परिसर स्थित चारों मंदिरों को देखेंगे। वे विशाल सत्संग हॉल में मंचीय कार्यक्रम में वैशाखी के वार्षिक मेला आयोजन में नागरिकों और इस धाम से जुड़े देश-विदेश के अनुयायियों को संबोधित करेंगे। वे लंगर में प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।

khabarsamayper

Leave a Comment