छतरपुर जिले की बक्सवाहा थाना पुलिस ने न्याय पथ अभियान के तहत वर्ष 2019 के मारपीट एवं SC-ST एक्ट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शेखसेमरा निवासी राजा सिंह यादव और फूल सिंह यादव को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई SDOP बड़ामलहरा प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशांत सेन और पुलिस टीम ने की।
