छतरपुर पुलिस द्वारा 1 से 10 अगस्त तक अनाधिकृत हूटर, फ्लैश लाइट, सरकारी एवं वीआईपी स्टिकर, ब्लैक फिल्म और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक करीब 200 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही 100 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर वाहन क्रमांक अंकित कराकर निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
