Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई—12 आदतन अपराधी गुंडा सूची में, 6 के खिलाफ जिला बदर प्रस्ताव

छतरपुर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मार्च 2026 के दौरान छतरपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के 12 आदतन अपराधियों को गुंडा सूची में शामिल किया है, जबकि 6 अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।

पुलिस द्वारा निगरानी बदमाशों और आदतन अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्हें समय-समय पर थानों में बुलाकर सख्त हिदायत भी दी जा रही है कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने म्यूनिख में फ्रेंड्स ऑफ एमपी से किया आत्मीय संवाद

khabarsamayper

छतरपुर जिले को मिली दो नि:शुल्क शव वाहनों की सुविधा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने हरि झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

khabarsamayper

जय श्री राम के नारों से गूंजा ग्वालियर: सीएसपी हिना खान और एडवोकेट अनिल मिश्रा आमने-सामने, जानिए पूरा मामला

khabarsamayper

Leave a Comment