अन्य

छतरपुर पुलिस की बड़ी पहल: संपत्ति अपराधियों पर कसा शिकंजा, पुराने आरोपियों की हुई सघन चेकिंग

छतरपुर पुलिस की बड़ी पहल: संपत्ति अपराधियों पर कसा शिकंजा, पुराने आरोपियों की हुई सघन चेकिंग

छतरपुर जिले में चोरी, नकबजनी और लूट जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए छतरपुर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पहले से चिन्हित संपत्ति अपराधियों की व्यापक स्तर पर चेकिंग की गई।

इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पूर्व में चोरी, लूट, नकबजनी जैसे मामलों में लिप्त रहे आरोपियों के घर जाकर उनके वर्तमान निवास, गतिविधियों और आचरण की जानकारी ली। पुलिस ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि कोई भी आरोपी दोबारा अपराध में शामिल पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने ऐसे अपराधियों की भी जानकारी अपडेट की जो वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं, साथ ही जो आरोपी जेल से रिहा होकर बाहर मजदूरी या अन्य कार्य कर रहे हैं, उनके संबंध में भी विस्तृत डाटा तैयार किया गया, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को पहले ही रोका जा सके।

छतरपुर पुलिस का यह कदम जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने और आम जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

Related posts

‘व्हाइट कॉलर’ टेरर नेटवर्क का भंडाफोड़—दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम

khabarsamayper

इंजीनियरिंग कालेज रीवा ने विन्ध्य की कई प्रतिभाओं को तराशा – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

khabarsamayper

छतरपुर//जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति,चिन्हित जघन्य प्रकरणों की समीक्षा,राहत प्रकरण,मेडिकल रिपोर्ट एवं नशीली सामग्री के विरुद्ध कार्यवाही संबंधी पृथक-पृथक बैठकें आयोजित की गईं

khabarsamayper

Leave a Comment