Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, सब्जी मंडी टावर के पास चल रहा था जुए का फड़

सरवई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के फड़ पर छापा मारकर 5 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देश पर गठित टीम को कस्बा सरवई स्थित सब्जी मंडी टावर के पास जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दबिश दी।

छापेमारी के दौरान जुआ खेलते हुए 5 आरोपी पकड़े गए, जिनके पास से और जुए के फड़ से कुल ₹12,400 नगद राशि बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—

  1. ओमदत्त शुक्ला, निवासी सरवई

  2. अजय पाण्डेय, निवासी सरवई

  3. राजेश कुमार सोनी, निवासी सरवई

  4. रमाकांत पाल, निवासी सरवई

  5. कामता पटेल, निवासी महोईखुर्द

सभी आरोपियों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई है। मामले की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरवई उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह यादव, प्रधान आरक्षक शिवराम सिंह यादव, अरविंद रिछारिया, आरक्षक हफीज खान, अमित राजपूत, पवन लोधी, अमर सिंह सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

तानसेन शताब्दी संगीत समारोह के दौरान ऑस्कर विजेता एनीमेशन टीम कलाकार श्री दीपंकर गोस्वामी भारतीय शास्त्रीय संगीत और उसके स्वरों को पेटिंग के रूप में जीवंत करेंगे

khabarsamayper

लाड़ली बहना योजना: सशक्त मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया 1857 करोड़ रुपये का अंतरण

khabarsamayper

रात्रि चौपाल अलीपुरा में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, विधायक और कलेक्टर ने सौंपे स्वीकृति पत्र

khabarsamayper

Leave a Comment