Breaking News

छतरपुर पुलिस को मिली बडी सफलता —

गौरीहार पुलिस ने कार से 30 किलो गांजा ले जाते वक्त दो आरोपियों को किया गिरफ्तार —

छतरपुर:- श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक महोदय सागर जैन श्री प्रमोद वर्मा जी के मार्गदर्शन मे, उपमहानिरीक्षक महोदय छतरपुर जोन श्री ललित शाक्यवार , पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी के निर्देशन मे एवं ASP श्री विक्रम सिह व SDOP श्री पी एल प्रजापति जी के मार्ग दर्शन मे थाना गौरिहार पुलिस को मिली सफलता ।
थाना गौरिहार पुलिस द्वारा दिनांक 09/06/23 को वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक सफेद कलर की कार मे गांजा आने की सूचना प्राप्त हुई, मुखबिर की सूचना पर वाहन चैकिग के दौरान सिचहरी तिगेला पर एक सफेद कलर की कार आती दिख, जिसे हमरा स्टाफ की मदद से रोका ओर बारीकी से चैक किया जो गाडी मे 02 व्यक्ति सवार था। जिन्होने अपना नाम सन्तोष साहू पिता सरिया साहू उम्र 52 साल नि. घुन्चू कुरेला थाना राजनगर होना बताया। दूसरे ने अपना नाम राजेश उर्फ छोटा पटेल उम्र 37 साल नि गौरिहार बताया गाडी चैक करने पर दो वोरी मे 20-20 पेकेट गांजा के पाये गये जो मात्रा करीव 30 कि.ग्राम कीमती करीब 300000 रुपये का पाया गया आरोपीगणो से गांजा जप्त व एक 800 कार MP 20FA4402 जप्त की गई । आरोपी राजेश उर्फ छोटा पटेल निवासी गौरिहार के द्वारा आरोपी संतोष साहू निवासी घुन्चू कुरेला थाना राजनगर के यहाँ से गाँजा खरीदकर संतोष साहू की कार से गौरिहार ला रहा था । कार से गाँजा लाते समय पुलिस ने गाँजा तस्करो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष जेआर पर पेश किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया ।

May be an image of 8 people, car and text that says 'थाना जिला- छतरपुर पकत गौरिहार मध्यप्रदेश दे श ज MP20FA4402 MP20 402'

Related posts

अब विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरुप नई ऊंचाईयां, शैक्षणिक, प्रशासनिक और वित्तीय स्वतंत्रता, शोध, नवाचार

khabarsamayper

नई दिल्ली में अष्टलक्ष्मी महोत्सव के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों के द्वारा खेदजनक व्यवहार की घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए

khabarsamayper

Leave a Comment