अन्य

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक, कियोस्क व एटीएम स्थलों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

छतरपुर पुलिस

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक, कियोस्क व एटीएम स्थलों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-बड़े बैंक, कियोस्क सेंटर और एटीएम स्थलों का निरंतर भ्रमण एवं चेकिंग की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

आज जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बैंकों, कियोस्क सेंटरों एवं एटीएम स्थलों का निरीक्षण कर बैंक अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था संबंधी चर्चा की। सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं उनकी उचित दिशा का अवलोकन किया गया।

पुलिस अधिकारियों द्वारा बैंक प्रबंधन एवं गार्ड सुरक्षा संबंधी चर्चा करते हुए अपील की गई कि- बैंक एवं एटीएम में अनावश्यक अथवा संदिग्ध व्यक्तियों को प्रवेश न दें।

यदि कोई व्यक्ति बार-बार बैंक/कियोस्क/एटीएम के आसपास देखा जाए तो उस पर विशेष ध्यान दें, संभव है वह अपराध की नीयत से रैकी कर रहा हो।

ऐसी किसी भी स्थिति में तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम 7049101021, डायल 112/100 या संबंधित थाना/पुलिस अधिकारी को सूचित करें।
बैंक प्रबंधक एवं गार्ड से संपर्क नंबर का आदान प्रदान किया गया।
कियोस्क सेंटर संचालकों को भी निर्देश दिए गए कि अनावश्यक व्यक्तियों को सेंटर में बैठने न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना शीघ्र पुलिस को दें। साथ ही सुरक्षा ड्यूटी में लगे गार्डों के संपर्क नंबर साझा कर समन्वय स्थापित किया गया।

Related posts

गाज़ियाबाद: चश्मा देखने के बहाने दुकान मालिक का फोन लेकर भागा चोर, CCTV में वारदात कैद

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस में चयनित 7 नवआरक्षकों को मिले नियुक्ति प्रमाण पत्र

khabarsamayper

खजुराहो में फाइलों में किसानों की समस्या खोज रहे कृषि मंत्री, जबकि किसान सड़कों पर खाद के लिए भटकते हुए बेहाल

khabarsamayper

Leave a Comment