Breaking Newsअन्य

छतरपुर: बड़ामलहरा पुलिस ने अवैध देशी कट्टा व कारतूस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बड़ामलहरा पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बमनी रोड से एक आरोपी को अवैध देशी कट्टा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ामलहरा थाना पुलिस को आज दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान बमनी रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति के अवैध हथियार के साथ मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ढाबे के पास संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया। आरोपी की पहचान छोटू उर्फ भूपेंद्र शर्मा, पिता मुन्नालाल शर्मा, निवासी वार्ड क्रमांक 14, बड़ामलहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर उसके विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। बीते दिनों में छतरपुर जिले में 510 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें अवैध हथियार निर्माण फैक्टरियों पर की गई छापामार कार्रवाई भी शामिल है।

इस कार्रवाई में एसडीओपी बड़ामलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़ामलहरा निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, प्रधान आरक्षक सीता अहिरवार, संदीप, पंकज एवं आरक्षक हरीश, सोनू, विनोद, निशांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related posts

थाना राजनगर पुलिस ने फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले 2 आरोपियों को घटना में प्रयुक्त दो अवैध देशी कट्टे सहित किया गिरफ्तार

khabarsamayper

क्या बाबा/कथावाचक तय करेंगे मध्यप्रदेश का राजनैतिक भविष्य?

khabarsamayper

वाटरशेड परियोजनाओं की मॉनिटरिंग और मैनेजमेंट के लिए सॉफ्टवेयर का लोकार्पण खंडवा बायपास सहित अन्य सड़कों के लिए 174 करोड़ रुपए देने की घोषणा

khabarsamayper

Leave a Comment