Breaking Newsअन्य

छतरपुर में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, आधे एकड़ से ज्यादा फसल नष्ट

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत उर्दमऊ और खिरी के बीच स्थित खेत में की जा रही अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार यह खेती आधे एकड़ से अधिक क्षेत्र में की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से उगाई गई अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस खेती के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया के मराठी समुदाय की अपनी संस्कृति एवं जड़ों से जुड़े रहने के लिए सराहना की

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देश पर कैम्प लगाकर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड

khabarsamayper

एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने किया नौगांव थाने का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों पर सख्त निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment