Breaking Newsअन्य

छतरपुर में अवैध मदिरा पर बड़ी कार्रवाई — 13 ठिकानों पर दबिश, 4 आरोपी गिरफ्तार

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में छतरपुर जिले में अवैध मदिरा भंडारण और विक्रय के खिलाफ लगातार कार्रवाई तेज है। बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी अमृता जैन के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने छतरपुर, गढ़ीमलहरा और महाराजपुर क्षेत्र के ढाबों सहित 13 स्थानों पर दबिश दी।

कार्रवाई में 7 स्थानों से अवैध शराब बरामद की गई जबकि 4 आरोपियों —
🔹 वीरेंद्र राठौर (अमानगंज मोहल्ला)
🔹 नीरज चौरसिया (महाराजपुर)
🔹 अजय रैकवार (महाराजपुर)
🔹 रवि सिंह (गढ़ीमलहरा)
को गिरफ्तार किया गया।

3 आरोपी अंधेरे का लाभ लेकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
कुल 31 लीटर बीयर, 13 लीटर अंग्रेजी एवं 10 लीटर देशी शराब जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹29,000 बताई गई है।

आबकारी अधिकारी अमृता जैन ने कहा कि ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related posts

म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 5163 करोड़ रुपये का

khabarsamayper

मंत्रि-परिषद के अहम निर्णय : हेलीकॉप्टर सेवा, ताप विद्युत गृह और चिकित्सा शिक्षा को नई मंजूरी

khabarsamayper

संगम नगरी में पहले अमृत स्नान पर्व पर भीषण ठंड श्रद्धालुओं पर भारी पड़ी।

khabarsamayper

Leave a Comment