Breaking Newsअन्य

छतरपुर में अवैध शराब पर पुलिस का छापा, खेत से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद

छतरपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मातगुवां पुलिस ने गुबरन रोड स्थित खेत में छापा मारकर अवैध कच्ची शराब के बड़े जखीरे का खुलासा किया।

पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए भूसे के ढेर में छिपाकर रखे गए 4 प्लास्टिक डिब्बों में करीब 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की गई।

इस मामले में आरोपी अजुद्दी यादव को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

khabarsamayper

वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना में राशि 20 करोड़ रूपये और वर्ष 2026-27 में 25 करोड़ 59 लाख 15 हजार रूपये का प्रावधान किया गया।

khabarsamayper

लाल किले से सोने-हीरे जड़ा 1 करोड़ का कलश चोरी, धार्मिक कार्यक्रम में चोरों ने लगाई सेंध

khabarsamayper

Leave a Comment