Breaking Newsअन्य

छतरपुर में चोरी की 4 वारदातों का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; 3 लाख की संपत्ति बरामद

छतरपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की 4 घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, मोटरसाइकिल, गैस सिलेंडर, एलईडी टीवी समेत करीब 3 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सिविल लाइन क्षेत्र की 3 और कोतवाली क्षेत्र की 1 चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख आजाद और राकेश उर्फ राका अनुरागी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों पहले से कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहे हैं।

पुलिस ने भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related posts

‘न्याय पथ अभियान’ में 10 हजार का इनामी वारंटी गिरफ्तार

khabarsamayper

इंदौर में सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम को मिला राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान

khabarsamayper

शिक्षको को विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण दिया गया!!

khabarsamayper

Leave a Comment