Breaking Newsअन्य

छतरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: शिक्षा विभाग के अधिकारी की मौत, दूसरा गंभीर घायल

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में शिक्षा विभाग के एक अधिकारी की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दूसरे अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा निवारी क्षेत्र में एक पुलिया पर उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अधिकारी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जबकि मृत अधिकारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related posts

हिट एण्ड रन मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना 2022 के तहत ग्वालियर जिले के 23 प्रकरणों में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्वीकृति प्रदान की है।

khabarsamayper

खेतों की गहरी जुताई करने की सलाह

khabarsamayper

कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, बैंकों को लंबित प्रकरणों का तुरंत निराकरण करने के निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment