छतरपुर जिले में दिवाली से पहले नौगांव पुलिस ने पटाखों के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, पलेरा रोड स्थित डिग्री कॉलेज के पास संदिग्ध टैक्सी की जांच में 13 कार्टून आतिशबाजी सामग्री मिली। पुलिस ने पटाखों और तीन पहिया टैक्सी सहित कुल ₹2 लाख 20 हजार की संपत्ति जब्त कर जमील खान, निवासी झांसी जिले को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पटाखे झांसी से खरीदने की बात बताई।
