छतरपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध रूप से मॉडिफाइड और बिना नंबर प्लेट के सड़क पर प्रदर्शन कर रही 3 जीपों को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, वाहन चालकों के पास जरूरी दस्तावेज और वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिले। जांच में सामने आया कि तीनों वाहन अजय पाल सिंह बुंदेला के स्वामित्व के हैं और इनमें उनका नाबालिग पुत्र भी वाहन चला रहा था। पुलिस ने वाहन चालकों और वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण तैयार कर न्यायालय में कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किए हैं।
