मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शनिवार शाम चौका गांव के पास बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। बोलेरो में कुल 6 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।
