Breaking Newsअन्य

छतरपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत

Chhatarpur जिले के Bamnora थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवार तिगड्डा के पास रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार एक युवक अपाचे मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Related posts

जिला पंचायत सामान्य सभा सम्पन्न, 286 सड़कों के निर्माण को मंजूरी

khabarsamayper

रेखा यादव के सपा प्रत्याशी बनने से बिजावर सीट के बदले समीकरण

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, मुख्य मार्गों से लेकर होटल-ढाबों तक बढ़ाई सुरक्षा

khabarsamayper

Leave a Comment