Breaking Newsअन्य

छतरपुर में रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध गोदाम पकड़ा! ₹4.50 लाख के पटाखे जब्त, आरोपी पर केस दर्ज

छतरपुर शहर में कोतवाली पुलिस ने बड़ी बगराजन मंदिर के पास बायपास रोड स्थित एक रिहायशी इलाके में पटाखों के गोदाम पर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, मौके से 91 कार्टून और 10 बोरियों में रखे करीब ₹4.50 लाख कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए गए। गोदाम में सुरक्षा संबंधी उपकरण भी नहीं मिले।

पुलिस ने आरोपी बृजेश वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह और टीम ने की।

रिहायशी इलाकों में पटाखों का असुरक्षित भंडारण आसपास रहने वाले लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

Related posts

ग्वालियर-भिंड हाईवे के बरैठा टोल पर कार सवारों का उत्पात, टोल कर्मी से विवाद

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के गढ़ाकोटा में तीन दिवसीय सांस्कृतिक “रहस’’ मेले में आयोजित किसान महा सम्मेलन

khabarsamayper

टीआई अरविन्द्र कुजूर की कार्यवाही,अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment