Breaking Newsअन्य

छतरपुर में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, 144 वाहनों पर हुई चालानी कार्रवाई

छतरपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस और आरटीओ की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। सात दिवसीय विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में चल रहे अभियान के दूसरे दिन तक कुल 144 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान बसों में अग्निशमन यंत्र, मेडिकल किट, इमरजेंसी विंडो, वैध बीमा, ओवरलोडिंग, ड्राइविंग लाइसेंस और चालक-परिचालकों की स्थिति की जांच की जा रही है।

यातायात पुलिस और आरटीओ की संयुक्त टीम यह भी सुनिश्चित कर रही है कि चालक नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार करें। अधिकारियों का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास को मिले प्राथमिकता, पंचायतों की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर : जयभान सिंह पवैया

khabarsamayper

बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम पाटन में तेंदुए का हमला

khabarsamayper

नवआरक्षकों को एसपी रजत सकलेचा ने दिया पुलिसिंग और सिंहस्थ ड्यूटी का प्रशिक्षण

khabarsamayper

Leave a Comment