Breaking Newsअन्य

छतरपुर में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र अंतर्गत कटिया गांव निवासी अनोता विश्वकर्मा ने घर में चोरी होने के मामले में पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के अनुसार, 5 मार्च 2026 को वह अपने बच्चों के साथ ग्राम बछौन स्थित अपने पुत्र के घर गई थीं। 10 मई को उनके दामाद जब सिलेंडर लेने घर पहुंचे, तो मकान का ताला टूटा मिला। इसकी सूचना मिलने पर जब वह वापस घर पहुंचीं, तो घर का सामान बिखरा पड़ा था।

शिकायत में बताया गया है कि अज्ञात चोर घर से स्टील की टंकी, गैस सिलेंडर, चूल्हा, पलंग, बर्तन, लाइट सहित करीब 22 हजार रुपये का घरेलू सामान और 12 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।

पीड़िता का आरोप है कि चोरी की सूचना चंदला थाने में देने के बावजूद नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related posts

जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अरुण शुक्ला ने एक बार फिर मानवता को किया शर्मसार

khabarsamayper

ग्रीन एनर्जी में MP की बड़ी छलांग: सीएम मोहन यादव ने ग्रीनको मुख्यालय का किया दौरा

khabarsamayper

India Records Academy Certifies World Record title to Varanasi District Administration for Most Participants in a Quiz Contest at Multiple Locations

Admin

Leave a Comment