Breaking Newsअन्य

छतरपुर में सेना भर्ती को लेकर कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को मिला अग्निवीर व स्थायी भर्ती का मार्गदर्शन

छतरपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर द्वारा अग्निवीर एवं सेना के स्थायी पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में भर्ती अधिकारी सबरजीत कुमार ने विद्यार्थियों को भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड, चयन प्रक्रिया एवं ऑनलाइन आवेदन की जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर नियमित रूप से जानकारी लेने की सलाह दी। इस दौरान जिला रोजगार अधिकारी श्री जैन ने सेना को प्रतिष्ठित सेवा बताते हुए विद्यार्थियों से अधिक संख्या में भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

Related posts

एसआईआर के संबंध में कल रौल प्रेक्षक की पार्टी अध्यक्षों के साथ स्टैंडिंग कमेटी की बैठक

khabarsamayper

मुख्यमंत्री ने किया हारमनी हॉस्पिटल का शुभारंभ

khabarsamayper

12 साल पुराने बाइक चोरी के मामले में ₹8 हजार का इनामी वारंटी गिरफ्तार, ‘न्याय पथ अभियान’ में कोतवाली पुलिस को सफलता

khabarsamayper

Leave a Comment