Breaking Newsस्वास्थ्य

छतरपुर में स्वास्थ्य सेवाओं पर कलेक्टर का सख्त रुख, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी और पोर्टल एंट्री अनिवार्य – कलेक्टर पार्थ जैसवाल

बैठक में बड़ामलहरा बीएमओ के कार्यों की खराब स्थिति को देखते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। गौरिहार बीएमओ के खराब प्रदर्शन पर इंक्रीमेंट रोकने की कार्यवाही के आदेश दिए गए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि लिंगानुपात में सुधार और कम वजन के बच्चों को पोषण स्पोर्ट देना प्राथमिकता होनी चाहिए। बक्सवाहा क्षेत्र में लिंगानुपात की स्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश सीडीपीओ को दिए गए।

उन्होंने कहा कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की ग्राउंड लेवल पर मैपिंग की जाए और उन्हें स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में रेफर किया जाए। प्रत्येक परीक्षण की जानकारी रजिस्टर में संधारित की जाए और आशा कार्यकर्ता नियमित फीडिंग करें।

मैटरनल डेथ की समीक्षा करते हुए बड़ामलहरा में हुई मौत पर एएनएम से लिखित जवाब मांगा गया, जबकि बिजावर की घटना पर इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश जारी किए गए।

बैठक में कम BWR एडमिशन पर चिंता जताते हुए बड़ामलहरा बीएमओ को कारण बताओ नोटिस दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि एक सप्ताह में सुधार नहीं होने पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को मोबिलाइज करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जननी एक्सप्रेस, SNCU, PICU, NRC, दस्तक अभियान, CM हेल्पलाइन और परिवार नियोजन की समीक्षा भी की गई।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार शाम भोपाल के नर्मदा अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ नेता श्री शैलेन्द्र शर्मा की माता जी और पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मी नारायण शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी शर्मा के स्वास्थ्य का हालचाल जाना

khabarsamayper

छतरपुर : थानों में नगर/ग्राम रक्षा समिति की बैठकें, लोग स्वेच्छा से जुड़ रहे समिति से

khabarsamayper

देश टीबी उन्मूलन के लिये संकल्पबद्ध : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

khabarsamayper

Leave a Comment