Breaking Newsअन्य

छतरपुर में 4 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों का सम्मान, ASP आदित्य पटले ने शाल-श्रीफल भेंट किए

छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में 30 सितंबर 2026 को पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए चार अधिकारियों-कर्मचारियों को ASP आदित्य पटले ने सम्मानित किया। सम्मानित अधिकारियों में सहायक पुलिस महानिरीक्षक संजय खरे, सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार बागरी, प्रधान आरक्षक श्यामलाल अहिरवार और प्रधान आरक्षक नईम खां शामिल रहे। सभी को शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट किए गए। सेवानिवृत्त अधिकारियों ने सेवाकाल के अनुभव साझा किए, वहीं पुलिस विभाग ने उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related posts

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को राजभवन में सौजन्य भेंट की

khabarsamayper

कड़ाके की ठंड में छतरपुर पुलिस का मानवीय चेहरा, एसपी अगम जैन ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

khabarsamayper

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने किया सम्मानित । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश और देशवासी गौरवान्वित हुए हैं

khabarsamayper

Leave a Comment