Breaking Newsअन्य

छतरपुर में DAP खाद का कथित काला कारोबार बेनकाब! अमर गार्डन में 650 बोरी जब्त, दो पर FIR

छतरपुर में DAP खाद के कथित अवैध भंडारण के मामले में पुलिस और कृषि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की है। मातगुंवा पुलिस के मुताबिक, छतरपुर से बड़ा मलहरा जा रही एक पिकअप में करीब 80 बोरी खाद मिली, जिसके वैध दस्तावेज चालक पेश नहीं कर सका। पूछताछ के बाद नारायणपुरा रोड स्थित अमर गार्डन में छापा मारा गया, जहां से करीब 650 बोरी खाद जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।

मामले में ओमप्रकाश रैकवार और अनुराग शर्मा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस और कृषि विभाग खाद के स्रोत, सैंपल और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल—यह खाद कहां से आई थी और इसे कहां खपाया जाना था? जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।

Related posts

मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र -गीत “वन्देमातरम” एवं राष्ट्र -गान “जन-गण-मन” का गायन 2 जून को प्रात: 10:15 बजे किया जाएगा।

khabarsamayper

सिटी कोतवाली टीआई अरविन्द्र कुजूर की बड़ी कार्रवाई,* *एसपी अगम जैन ने किया खुलासा*

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा

khabarsamayper

Leave a Comment