Breaking Newsअन्य

छतरपुर व लवकुशनगर में जल संचय अभियान: नवांकुर संस्थाओं ने किया बोरी बंधान कार्य

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जल संचय अभियान के तहत छतरपुर और लवकुशनगर विकासखंडों में नवांकुर संस्थाओं द्वारा प्रभावी जल संरक्षण कार्य किए गए। छतरपुर के अतरार गांव में ‘वैभव बुंदेलखंड जनहित महिला समिति’ तथा लवकुशनगर के सूरजपुर में ‘ग्राम्या शिक्षा एवं पर्यावरण संवर्धन समिति’ ने बोरी बंधान कार्यक्रम संचालित किया।
कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर सखियों, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। ब्लॉक समन्वयक की निगरानी में ग्वारघाट नाले पर बने स्टॉप डेम पर भी जल संरक्षण कार्य किया गया।
यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक सहभागिता से जल संसाधन संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related posts

मंगलवार को बक्सवाहा के जनपद पंचायत के आजीविका भवन में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जागरूकता अभियान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

khabarsamayper

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने इंटेक वेल, ओएचटी व डब्ल्यूटीपी कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

khabarsamayper

अमरकंटक से सीधी 220 के.व्ही. सर्किट में विद्युत प्रवाह प्रभावित हुआ, लेकिन 220 के व्ही सबस्टेशन सीधी में वैकल्पिक ट्रांसमिशन सप्लाई उपलब्ध होने से क्षेत्र में इस कारण कोई विद्युत व्यवधान नहीं हुआ।

khabarsamayper

Leave a Comment