Breaking Newsअन्य

छतरपुर सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा व बाइक सहित दो तस्कर गिरफ्तार

छतरपुर। नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम से अधिक गांजा एवं एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस को सागर–कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ामलहरा की ओर से अवैध गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जमुनिया पुल, सागर रोड पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका गया, जिसमें सवार दो व्यक्तियों के पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूरनलाल लोधी निवासी बदियान थाना गुलगंज एवं चतरेश शर्मा निवासी घुरावली थाना गुलगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजा एवं मोटरसाइकिल सहित करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

Related posts

एससीसी के अध्यक्ष (संयुक्त राज्य अमेरिका) ने सितंबर 2024 में पिछली बैठक के बाद से हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला और रसायनों से जुड़े एपीटी पर एक अपडेट साझा किया

khabarsamayper

मोदीनगर के रेस्टोरेंट में प्रेमी युगल के साथ बदसलूकी, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

khabarsamayper

राज्यपाल श्री पटेल अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर प्रशासनिक अकादमी में आयोजित कार्यकम को संबोधित कर रहे थे

khabarsamayper

Leave a Comment