Breaking News

छात्रवृत्ति की लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें : कलेक्टर बच्चों की छात्रवृत्ति के संबंध में बैठक संपन्न

छात्रवृत्ति की लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें : कलेक्टर
बच्चों की छात्रवृत्ति के संबंध में बैठक संपन्न
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में मंगलवार का छात्रवृत्ति समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस अवसर डीईओ श्री एम.के. कोटार्य, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग डॉ. प्रियंका राय सहित विकासखण्ड अधिकारी एवं संकुल प्राचार्य उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री जी.आर. ने अत्यंत निराशा व्यक्त करते हुए यह कहा कार्यवाही सिर्फ कागज पर न होकर वास्तविकता में एक सकारात्मक बदलाव के लिए होनी चाहिए। बच्चों के भविष्य को लेकर उन्होंने चिन्ता जाहिर की और कहा कि छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरणों का निपटारा जल्द से जल्द हो। उन्होंने हर तहसील के नोडलों से वार्तालाप कर समस्याओं को समझा और कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में अनुपस्थित शासकीय विद्यालय मातगुवां, बिजावर एवं बसारी के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। छात्रवृत्ति की लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये।

Related posts

इस यात्रा में कुल 11 हजार 119 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

khabarsamayper

बबलू शुक्ला के समर्थन में शिवराज सिंह ने बिजावर मांगे वोट।

khabarsamayper

ग्वालियर व चंबल संभाग में अब तक 72 हजार 676 से ज्यादा किसान पंजीयन करा चुके

khabarsamayper

Leave a Comment