Breaking News

ग्वालियर व चंबल संभाग में अब तक 72 हजार 676 से ज्यादा किसान पंजीयन करा चुके

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिये ग्वालियर व चंबल संभाग में अब तक 72 हजार 676 से ज्यादा किसान पंजीयन करा चुके हैं। जिन किसान भाईयों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, उनसे 31 मार्च तक पंजीयन कराने का आग्रह किया गया है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ का उपार्जन खरीदी केन्द्रों पर 5 मई तक किया जायेगा।

समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी की दर 2600 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जायेगा।

ग्वालियर संभाग में समर्थन मूल्य पर गेहूँ की बिक्री के लिए ग्वालियर में 5 हजार 880, दतिया में 7 हजार 680, शिवपुरी में 8 हजार 662, गुना में 8 हजार 446 व अशोकनगर जिले में अब तक 12 हजार 557 किसान पंजीयन करा चुके हैं। इसी तरह चंबल संभाग के अंतर्गत भिंड जिले में 10 हजार 470, श्योपुर जिले में 11 हजार 157 व मुरैना जिले में अब तक 7 हजार 824 किसानों ने पंजीयन कराया है।

Related posts

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा अरुणाचल प्रदेश एसएचआरसी के लिए आयोजित तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का समापन

khabarsamayper

क्या है राजनगर में मौत पर चल रही यहाँ की राजनीती का सच कौन है

khabarsamayper

पुनः परीक्षा में शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें : कलेक्टर पार्थ जैसवाल

khabarsamayper

Leave a Comment