Breaking News

हिट एण्ड रन मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना 2022 के तहत ग्वालियर जिले के 23 प्रकरणों में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्वीकृति प्रदान की है।

हिट एण्ड रन मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना 2022 के तहत ग्वालियर जिले के 23 प्रकरणों में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्वीकृति प्रदान की है। इनमें 13 प्रकरण सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के एवं 10 प्रकरण दुर्घटना में मृत जनों के स्वीकृत किए गए हैं। योजना के तहत घायलों को 50 हजार रूपए तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिजनों को 2 लाख रूपए की राशि प्रदान की जाती है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में हिट एण्ड रन मोटर दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में एडिशनल एसपी श्री कृष्ण लालचंदानी, एडीएम श्री टी एन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सर्वश्री अशोक चौहान, अतुल सिंह, विनोद सिंह, संजीव जैन सहित इंश्योरेंस के अधिकारीगण एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही जिले के अन्य अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी ऑनलाइन शामिल हुए।

कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल 23 प्रकरण रखे गए, जिनमें से 13 प्रकरण घायलों के एवं 10 प्रकरण सड़क दुर्घटना में मृतक होने पर सहायता हेतु प्रस्तुत हुए। इन प्रकरणों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान कर जनरल इंश्योरेंस काउंसिल मुम्बई की ओर भेजा गया है।

Related posts

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन भोपाल : गुरूवार, जनवरी 2, 2025, 13:49 IST राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान “जन गण मन” का सामूहिक गायन गुरूवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण उद्यनिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, श्री नवनीत मोहन कोठारी सचिव श्री अनिल सुचारी, एवं मंत्रालय सहित सतपुड़ा, विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

khabarsamayper

छतरपुर में “मुस्कान अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम — अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने बढ़ाया उत्साह

khabarsamayper

प्रधानमंत्री श्री मोदी गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे और आनंदपुर धाम स्थित मंदिर परिसर का भ्रमण भी करेंगे।

khabarsamayper

Leave a Comment