Breaking Newsअन्य

जिला जेल छतरपुर में मनाई गई गीता जयंती, बंदियों को दिया गया श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान

1 दिसंबर 2025 को गीता जयंती के अवसर पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिला जेल छतरपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान जेल में निरुद्ध बंदियों को श्रीमद्भगवद्गीता के महत्व, जीवन प्रबंधन के सिद्धांतों और उसमें निहित ज्ञान से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि गीता का अध्ययन वर्तमान जीवन की जटिल परिस्थितियों और मानसिक संशयों के समाधान में सहायक है।

बंदियों को श्रीमद्भगवद्गीता का नियमित पाठन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सहायक जेल अधीक्षक मनीष त्यागी, जेल शिक्षक उवेश कुमार सहित ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Related posts

शहीद प्रधान आरक्षक के बेटे को मिला न्याय — हर्षित विश्वकर्मा की अनुकंपा आधार पर टीकमगढ़ में नियुक्ति

khabarsamayper

छतरपुर में खाद की बड़ी खेप पहुँची: 2043 मी. टन यूरिया रैक से किसानों को मिल रही राहत

khabarsamayper

बागपत में इंसानियत शर्मसार: स्ट्रीट डॉग को जबरन शराब पिलाई

khabarsamayper

Leave a Comment