Breaking Newsअन्य

शहीद प्रधान आरक्षक के बेटे को मिला न्याय — हर्षित विश्वकर्मा की अनुकंपा आधार पर टीकमगढ़ में नियुक्ति

छतरपुर पुलिस के प्रधान आरक्षक स्वर्गीय तरुण विश्वकर्मा की सड़क दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु के बाद उनके परिवार को बड़ा सहारा मिला है। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देश पर उनके सुपुत्र हर्षित विश्वकर्मा को अनुकंपा आधार पर बाल आरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।

हर्षित की पढ़ाई जिला टीकमगढ़ में चल रही थी, इसलिए उनकी शिक्षा और भविष्य को प्रभावित न करने के उद्देश्य से छतरपुर पुलिस द्वारा विशेष प्रतिवेदन पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन को भेजा गया। इस पर सहमति देते हुए आईजी सागर जोन ने हर्षित की नियुक्ति टीकमगढ़ पुलिस इकाई में करने के आदेश जारी किए।

यह निर्णय न केवल मानवीय संवेदना का उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति शासन संवेदनशील है।

Related posts

भारत एनसीएक्स 2024 के तहत भारत सीआईएसओ कॉन्क्लेव और साइबर सुरक्षा स्टार्टअप प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया

khabarsamayper

छतरपुर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बहुदिव्यांग बालिकाओं के साथ साझा किए प्रेरणादायी पल

khabarsamayper

Leave a Comment