Breaking News

जिले भर में हुई स्वीप एक्टिविटी दूरस्थ क्षेत्र बक्स्वाहा के ग्रामों में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली 17 नवम्बर को मतदान करने का दिया गया संदेश

जिले भर में हुई स्वीप एक्टिविटी
दूरस्थ क्षेत्र बक्स्वाहा के ग्रामों में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
17 नवम्बर को मतदान करने का दिया गया संदेश
—–
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां जिलेभर में संचालित की जा रहीं है। स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसीक्रम में सोमवार को जिले के दूरस्थ क्षेत्र बक्स्वाहा के विभिन्न ग्रामों सनौदा, बमोरी, महुआ घाटी, दरगुवां एवं जरा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही जिले के ईशानगर, नौगांव के ग्राम पुर, गढ़ीमलहरा, गौरिहार, बड़मलहरा, राजनगर, बसारी, घुवारा महोईकला एवं बिजावर में मतदाताओं को जागरूक करने मतदाता जागरूकता रैली, शपथ एवं रंगोली बनाकर 17 नवम्बर को मतदान करने का संदेश दिया गया।
नारे लगाकर किया दिया मतदान करने का संदेश। बनो देश के भाग्य विधाता अब जागो प्यारे मतदाता, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। इस तरह के नारों के माध्यम से लोकतंत्र में मिले अधिकार में मतदाताओं से 17 नवम्बर की तारीख का याद रखकर मतदान करने का संदेश दिया गया।

Related posts

पहला रिजर्वायर फिशरीज़ प्रोडक्शन एंड प्रोसेसिंग क्लस्टर का उद्घाटन 13 जून को इंदौर से होगा।

khabarsamayper

बड़ामलहरा में जल संरक्षण पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन —–

khabarsamayper

डाकोर मंदिर में 3000 किलो प्रसाद की ‘लूट’ परंपरा

khabarsamayper

Leave a Comment