Breaking News

बड़ामलहरा में जल संरक्षण पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन —–

बड़ामलहरा में जल संरक्षण पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
—–
राज्य शासन के निर्देशानुसार छतरपुर जिले में भी जल गंगा संवर्धन अभियान में जल स्त्रोतों को संरक्षित करने तालाबों बावड़ियों, कुंआ तथा अन्य जलाशयों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही ग्लोबल वार्मिंग एवं जल संरक्षण के विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने संदीप जी.आर. के द्वारा अभियान के प्राथमिकता के रूप में बेहतर क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया गया है। सोमवार को बड़ामलहरा में एमएस कॉन्वेंट स्कूल में जल संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इन छात्र छात्राओं ने हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जल संरक्षण पर निबंध लिखकर जल संरक्षण का संदेश दिया

Related posts

कलेक्टर और एसपी ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं को जांचा —– भारत निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में विधानसभा चुनाव 2023 कराये जा रहे हैं। जिले में स्वतंत्र शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू की गई है और सभी आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं। कलेक्टर और एसपी द्वारा जिले के विधानसभा क्षेत्रों में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. और पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी ने अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र बिजावर के संवेदनशील मतदान केन्द्र 123 एवं 124 भारतपुरा एवं डारगुवां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्रों पर क्रियाशील व्यवस्थाओं को जांचा एवं स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण में केन्द्रों पर अंकित की गई आवश्यक जानकारी देखी। साथ ही दिव्यांगजनों और बुजुर्गाे के अनुरूप मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बीएलओ, सचिव से मतदाताओं के संबंध में जानकारी ली।

khabarsamayper

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दतिया में जनकल्याणकारी योजनाओं का किया लाभ वितरण

khabarsamayper

क्यू मैनेजमेंट एवं टोकन व्यवस्था से खाद वितरण करें : कलेक्टर

khabarsamayper

Leave a Comment