Breaking Newsअन्य

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दतिया में जनकल्याणकारी योजनाओं का किया लाभ वितरण

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दतिया में जनकल्याणकारी योजनाओं का किया लाभ वितरण

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को दतिया जिले के भांडेर विकासखंड के ग्राम हंसापुर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पीएम जनमन योजना सबका साथ-सबका विकास की भावना पर आधारित जनजाति कल्याण की अभूतपूर्व योजना है। यह योजना जनजाति समुदाय की प्रगति और सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक उन्नति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में राज्यपाल ने हितग्राही श्रीमती पार्वती को उनके नए आवास में गृह प्रवेश कराया और कहा कि अपना घर केवल संरचना नहीं, बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य की शुरुआत है।

कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए। क्षय व सिकल सेल रोगियों को फूड बास्केट, मातृत्व वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, पीएम जनमन आवास, आहार अनुदान, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन जैसी योजनाओं के प्रमाण पत्र दिए गए।

राज्यपाल ने ‘सभी पढ़ें–सभी बढ़ें’ की भावना के तहत छात्र-छात्राओं को स्टडी किट भी वितरित की। उन्होंने जनता से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का लाभ अवश्य लें और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाएं।

Related posts

ऑपरेशन मुस्कान के तहत छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दिल्ली सहित दो गुम बालिकाएं दस्तयाब

khabarsamayper

ढोढन पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव, केन-बेतवा विस्थापित आदिवासियों को दिया मदद का आश्वासन

khabarsamayper

बक्सवाहा CHC में इलाज के बाद महिला की हालत बिगड़ी, डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप

khabarsamayper

Leave a Comment