Breaking Newsअन्य

जिले में कोई भी दिव्यांग एवं वृद्धजन उपकरण से वंचित न रहे : कलेक्टर पार्थ जैसवाल

कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम लवकुशनगर एवं प्र. उपसंचालक सामाजिक न्याय कौशल सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल पर लंबित आवेदनों की समीक्षा कर एक सप्ताह में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने पेंशन के होल्ड केस का सत्यापन कर शीघ्र ई-केवाईसी पूर्ण करने के लिए भी स्पष्ट निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और कुछ शिकायतकर्ताओं से स्वयं फोन पर बात कर वस्तुस्थिति जानी। उन्होंने कहा कि 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके।

कलेक्टर जैसवाल ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए तिथि एवं स्थान निर्धारण कर आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि जिले की सभी जनपद पंचायतें और नगरीय निकाय यह सुनिश्चित करें कि कोई भी दिव्यांगजन या वृद्धजन उपकरण से वंचित न रहे। इस संबंध में पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर सीआरसी के माध्यम से वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

Related posts

झाबुआ जिले के छोटे से ग्राम किशनपुरी के श्री सचिन चौहान ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और मध्य प्रदेश सरकार की भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के सहयोग से न केवल अपनी जिंदगी संवारी, बल्कि जनजातीय युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गए।

khabarsamayper

विश्व पर्यावरण दिवस पर CM मोहन यादव का संदेश, “धरती बचानी है तो पेड़ लगाना होगा”

khabarsamayper

MP बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा

khabarsamayper

Leave a Comment