Breaking Newsअन्य

ज्ञान अर्जन में पुस्तकालय की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

ज्ञान अर्जन में पुस्तकालय की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोह न यादव ने शनिवार को छतरपुर के सिंचाई कॉलोनी स्थित सर्व-सुविधा युक्त आधुनिक सेंट्रल ग्रंथालय एवं ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। इस परियोजना पर लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत आई है।

शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “ज्ञान अर्जन में पुस्तकालय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पुस्तकालय और ई-लाइब्रेरी जैसी संस्थाओं से विद्यार्थी हर प्रकार का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।” उन्होंने मौके पर पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से चर्चा की और उन्हें अधिक से अधिक इस सुविधा का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने ई-लाइब्रेरी के माध्यम से अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से भी संवाद किया।

सेंट्रल ग्रंथालय का कुल क्षेत्रफल लगभग 1.4 एकड़ (5600 वर्ग मीटर) है, जिसमें विद्यार्थियों के लिए आधुनिक अध्ययन सुविधाएं और डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, विधायक श्रीमती ललिता यादव, विधायक राजेश शुक्ला, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, एसडीएम अखिल राठौर, पूर्व नपा अध्यक्ष अर्चना सिंह, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मंत्रि-परिषद द्वारा “पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” अंतर्गत प्रदेश के शासकीय भवनों में सोलर रूफ टॉप संयंत्रों की स्थापना की स्वीकृति दी है

khabarsamayper

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की पुत्री के विवाह समारोह में की शिरकत

khabarsamayper

बांदा में थाने के अंदर बेटी की हत्या, पति के साथ रहने की जिद पर पिता ने किया हमला

khabarsamayper

Leave a Comment