Breaking News

टीआई अरविन्द्र कुजूर की धड़ाधड़,धड़पकड़ कार्रवाई से गुंडो,बदमाशो में पैदा हुआ ख़ौफ़ |! अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक और बदमाश हथियार से साथ पकड़ा,भेजा जेल,लगातार जारी है कार्यवाही !|

टीआई अरविन्द्र कुजूर की धड़ाधड़,धड़पकड़ कार्रवाई से गुंडो,बदमाशो में पैदा हुआ ख़ौफ़

|! अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक और बदमाश हथियार से साथ पकड़ा,भेजा जेल,लगातार जारी है कार्यवाही !|

DIG ललित शाक्यवार,SP अगम जैन के निर्देश पर चल रहा अभियान

 

छतरपुरटीआई अरविन्द्र कुजूर की धड़ाधड़,धड़पकड़ कार्रवाई से गुंडो,बदमाशो में पैदा हुआ ख़ौफ़,पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारी को उनके क्षेत्र अंतर्गत अवैध हथियार से संबंधित आरोपी, वांछित अपराधी, स्थाई वारंटी, एवं जिले की भौगोलिक सीमा के अंदर पाए जाने वाले जिला बदर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा निगरानी, गुंडा बदमाश, आदतन अपराधियों ,संदिग्ध व्यक्तियों की निरंतर निगरानी हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्चिंग कार्यवाही जारी है।
दिनांक 18 अप्रैल 2024 को रोड पेट्रोलिंग के दौरान थाना कोतवाली पुलिस को टौरिया मोहल्ला मे युवक के अवैध हथियार अद्धी लेकर दहशत फैलाने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना प्राप्त होते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुजूर ने पुलिस टीम को संदेही से संबंधित स्थान में भेजा गया। मुखबिर के बताए स्थान टौरिया मोहल्ला में पुलिस टीम पहुंची, पुलिस को आता देख संदेही ने भागने का प्रयास किया। जिसे घेराबंदी कर रोका गया। संदेही हांथ मे 12 बोर की देसी अद्धी लिए था, सावधानी पूर्वक अवैध हथियार को चेक किया गया।
अवैध देसी अद्धी बंदूक के चेंबर में एक कारतूस लोड था जैसे सावधानीपूर्वक निकाला गया। आरोपी ने पूछताछ पर नाम मुनू उर्फ कृष्णा कोरी उम्र 45 वर्ष निवासी टौरिया मोहल्ला छतरपुर का होना बताया। उक्त अपराधी एक आदतन अपराधी है जिसमें पूर्व में कई प्रकरण दर्ज हैं और इसके विरुद्ध बाउंड ओवर की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई थी। बाउंड ओवर की निर्धारित अवधि में निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 122 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत बाउंड डाउन की कार्यवाही भी की गई थी ।
आरोपी का यह कृत्य आयुध अधिनियम के तहत दंडनीय होने से 12 बोर बंदूक 1 जिंदा कारतूस जप्त कर थाना लवकुशनगर में अभियुक्त के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
अवैध हथियार लेकर दहशत फैलाने की नीयत से घूम रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुजूर, सहायक गिरजेश सिंह बुंदेला व पुलिस टीम का सहहनीय योगदान रहा।

 

 

Related posts

Agaram Public School has set an Elite World Record in Public Speaking Marathon with 257 Participants for 28 Hours 4 Minutes 25 Seconds

Admin

154 करोड़ की लागत से बना है 2900 मीटर लंबा फ्लाई-ओवर मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को भोपाल के सबसे बड़े नव निर्मित फ्लाई-ओवर का करेंगे उद्घाटन

khabarsamayper

ग्वालियर : महाशिवरात्रि, रमजान, होली, ईद-उल-फितर, रामनवमी एवं चैती चाँद त्यौहारों को लेकर बैठक में हुई चर्चा

khabarsamayper

Leave a Comment