Breaking Newsअन्य

ट्रैफिक समर कैंप 2026 का दूसरा दिन: छात्रों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर

छतरपुर में पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में आयोजित यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर 2026 का दूसरा दिन ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ सम्पन्न हुआ।

यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत ने छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक इंजीनियरिंग, ट्रैफिक टूल्स, मैनेजमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सीडेंट कंट्रोल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही राहवीर योजना और सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों पर भी विस्तार से समझाया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को शहर के ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित स्थानों) का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने हादसों के कारण और उनसे बचाव के उपायों को व्यवहारिक रूप से समझा।

इतना ही नहीं, छात्रों ने हाईवे पर नियम तोड़ने वालों को रोककर समझाइश दी, जबकि नियमों का पालन करने वाले लोगों का अभिवादन कर सकारात्मक संदेश भी दिया।

यह समर कैंप युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हो रहा है।

Related posts

ग्राम विक्रमपुर में मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, रॉड व डंडे बरामद

khabarsamayper

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस अधीक्षक ने 2026 के लिए मासिक अपराध समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए

khabarsamayper

Leave a Comment