Breaking Newsअन्य

तरपेड नदी में नहाने गया युवक तेज बहाव में बहा, रेस्क्यू के बाद मिला शव

छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के हतनाई गांव में तरपेड नदी में नहाने गया एक युवक तेज बहाव की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने रातभर युवक की तलाश की।

गुरुवार को एनडीआरएफ, होमगार्ड और ईशानगर पुलिस की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक का शव बरामद किया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

छतरपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन पर 15 लोगों पर ₹5 लाख से अधिक की पेनाल्टी

khabarsamayper

ग्वालियर को स्वच्छ, हरा-भरा और नशा मुक्त बनाने के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल

khabarsamayper

मंदसौर के बाद अब नरसिंहपुर में 26 मई को होगा आगामी कृषि उद्योग समागम

khabarsamayper

Leave a Comment